हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के सरस्वती शिशु मंदिर कटारपुर के विद्यालय प्रांगण में भारत राष्ट्र के तीन महान विभूति को याद किया गया। जिनमे से सर्वप्रथम स्वतंत्रता की लौ जलाने वाले साइमन कमीशन के कट्टर विरोधी महानायक श्रध्ये लाला राजपत राय, श्री राम मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले अशोक सिंघल एवं हिन्दू धर्म के रक्षक बाल ठाकरे साहब की पुण्यतिथि बनाई गई। कटारपुर गांव के युवाओं ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां युवाओ ने उनके दिखाए गए राष्ट्रवादी मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours