हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार धर्म से कुछ लोग बद्रीनाथ धाम में नि:शुल्क भंडारा लगाकर हरिद्वार लौट रहे थे, हरिद्वार के तीर्थ यात्रियों का वाहन अचानक से हनुमान चट्टी में अनियंत्रित होकर लगभग दस मीटर नीचे खाई में जा गिरा, बद्रीनाथ धाम के ताकेत पार्किंग में नि:शुल्क भंडारा कराने के तुंरत बाद हरिद्वार के तीर्थयात्री टेंपो ट्रेवलर्स से वापस लौट रहे थे, तभी लगभग दोपहर ढाई बजे स्थान हनुमान चट्टी पर वाहन अनियंत्रित हो गया, करीब दस मीटर नीचे खाई में जा गिरा।
देखें वीडियो
वाहन हादसे में ठाकुर देवेंद्र सिंह (52), बीकू (42) पुत्र छोटे लाल, अंकिता (24) पुत्री देवेंद्र ठाकुर, निवासी सब्जी मंडी चौक, मोती बाजार हरिद्वार और पूनम कुकरेजा (55) पत्नी बृजमोहन कुकरेजा, श्रवणनाथ नगर, हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हो गए, बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे सभी हरिद्वार के श्रद्धालु, आज बंद हुए है, बद्रीनाथ धाम के कपाट, दोपहर के समय दर्शन करके लौटते हुए टेंपो ट्रैवलर वाहन खाई में गिर गया, खाई में गिरने से टेंपो ट्रैवलर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई परंतु ड्राइवर और सभी यात्री सुरक्षित रहे, आपको बता दें कि हरिद्वार के कारोबारी गाड़ी टेंपो ट्रेवल UK-08-TA-0265 नंबर हरिद्वार की मंदाकिनी ट्रैवलर्स की है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours