हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अश्वनी पुत्र कैलाश चंद्र निवासी ग्राम माजरी थाना पिरान कलियर हरिद्वार द्वारा चौकी इमलीखेड़ा में लिखित तहरीर दी गई और बताया गया कि दिनांक 5/19/ 2019 की रात्रि में किसी समय अज्ञात चोरों द्वारा हद्दीपुर स्थित इलेक्टट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का ताला तोड़कर दुकान से इनवर्टर, बैटरी, 5 अदद एल ई डी व नगदी चोरी कर ले गए हैं, वादी की लिखित तहरीर के आधार पर चौकी इमलीखेड़ा में मुकदमा पंजीकृत किया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया था, सर्विसलेंस के माध्यम से अज्ञात चोरों की तलाश की गई, व माल की तलाश करने के लिए मुखबीर तैनात किए गए, दिनांक 4/10/ 2019 को उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त आजम पुत्र मंजूर हसन निवासी ग्राम भांकरोड थाना बेहट जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया था जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, हथोड़ा, लोहे की रोड व चोरी का सामान बरामद हुआ था, अभियुक्त आजम द्वारा अपने अन्य साथियों के नाम दिलशाद उर्फ सोनू दिलरोज व फरमान बताए गए थे तथा चोरी का अन्य सामान अपने साथियों के साथ होना बताया गया था, उक्त अभियुक्त तभी से लगातार फरार चल रहे थे, दिनांक 16/11/2019 को उप निरीक्षक नीरज मेहरा को मुखबीर की सूचना पर अब्दाल शाह दरगाह के पास बने शौचालय के पास से फरार अभियुक्त दिलशाद उर्फ सोनू पुत्र नाजिम निवासी कुरडीखेडा, थाना बिहारीगढ़ जनपद हरिद्वार उत्तर प्रदेश को उस समय पकड़ लिया गया जब वह कलियर मेले में घूमने आया था, अभियुक्त दिलशाद उपरोक्त की निशानदेही पर चोरी की गई एक एलइडी टीवी 32 इंच अभियुक्त फरमान के घर ग्राम भांकरोड थाना बेहट से बरामद कराई गई, अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष सिंह कुंवर, उप निरीक्षक अजय शाह, उप निरीक्षक नीरज मेहरा, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल हरीश, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल अरविंद सिंह मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours