हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर का निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी गौरव गोयल ने कहा कि यदि नगर की जनता ने उन्हें एक बार नगर की सेवा करने का अवसर दिया तो वह नगर की काया पलट देंगे। रुड़की नगर को जलभराव की समस्या के साथ ही अन्य अनेक समस्याओं से ग्रस्त नगर की जनता को उन तमाम समस्याओं से मुक्त किए जाने का प्रयास किया जाएगा जो वे अनेक वर्षों से इन समस्याओं को झेल रही है। रामनगर स्थित श्री शिव मंदिर चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए गौरव गोयल कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच में आए हैं और नगर की जनता ही उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि वह नगर पिता नहीं बल्कि नगर पुत्र बनकर जनता की सेवा करेंगे। समाजसेवी जतिन अरोड़ा तथा निशांत शर्मा ने कहा कि नगर की जनता उन प्रत्याशियों से सावधान रहें जो इस चुनाव में सफलता पाने के लिए धनबल का उपयोग कर रहे हैं तथा चुनाव जीतने के बाद वह फिर पांच वर्षों तक वे नगर की जनता का शोषण करेंगे।उन्होंने कहा कि इस बार नगर की जनता एक बार फिर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गौरव गोयल को नगर का प्रतिनिधित्व सौंपगी। इस दौरान उन्होंने रामनगर में चुनावी कार्यालय का भी फीता काटकर उद्घाटन किया तथा नगर के लिए अपनी निर्धारित योजनाओं का घोषणा पत्र भी उन्होंने जारी किया। इस अवसर पर दिनेश खट्टर, नितिन कुमार, रवि माटा, अभिषेक भल्ला, गगनदीप गांधी, मनोज सचदेवा, प्रवीण अरोड़ा, प्रदीप सचदेवा, विपुल मदान, किरण माटा, उत्तमचंद माटा, सतीश कालरा, तुषार दुआ, मनोज कुमार, जगदीश मेहंदीरत्ता, हरजीवन खट्टर, गुलशन बत्रा, रमेश माटा, राजेंद्र सिंह, मेनपाल सिंह आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours