हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के मोंफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल मे नशे के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रस्तुति देकर नशे से बचने के कुछ गुर बताएं वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लक्सर सिविल कोर्ट के न्यायाधीश और पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने बच्चों को नशे से बचने के लिए और नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी,
देखें वीडियो: न्यायाधीश सिविल कोर्ट लक्सर
उन्होंने कहा कि नशा हमारे नौजवान युवको को बर्बाद कर रहा है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि हमारे देश का युवा देश की रीढ़ है, अगर हमारी रीढ ही सही नहीं होगी तो देश का समुचित विकास कैसे होग युवाओं के योगदान के बिना देश का विकास असंभव है, उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहना चाहिए अगर कोई नशा करता है,
देखें वीडियो: अविनाश वर्मा क्षेत्राधिकारी लक्सर
तो उसके बारे में वह सीधे उनके कार्यालय में जाकर भी बता सकते है, जिससे नशे करने वाले व्यक्ति को नशे से बचाया जा सके और उसके घर परिवार वाले जो नशे के कारण परेशान है,
उन्हें भी कुछ राहत मिल सके, आपको बताते चले कि इस समय नशे की लत ने सभी आयु के लोगो को जकड रखा है, जिसमे ज्यादातर युवा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours