हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस० द्वारा प्रातः से ही स्वयं संभाली गई यातायात व्यवस्था की कमान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चंडी चौक, सिंहद्वार, शंकराचार्य चौक, दूधाधारी चौक, अपर रोड, हर की पौडी आदि क्षेत्रो का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हर की पौड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्वयं व्यवस्थित करते हुए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया, आपको बताते चले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस० ने जब से जनपद के पुलिस कप्तान की कमान संभाली है, तब से लेकर आज तक अपने कार्य के प्रति गम्भीर नजर आये है, और सम्पूर्ण जनपद मे चाक चौबंद व्यवस्था को रखने दुरुस्त रहे है, तथा अपने डयूटी के फर्ज को बखूबी निभाते आ रहे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours