हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी और चिन्हित राज्य आन्दोलन कारी समिति के अध्यक्ष तथा एक ईमानदार कांग्रेसी नेता तथा नेक दिल इंसान और विनम्र वाणी के जे०पी० पांडे का कल रात पुल जटवाडे के पास एक शादी समारोह मे जाते समय कार दुर्घटना मे देहांत हो गया था, जे०पी० पांडे के देहांत की खबरे पूरी उत्तराखंड को लगने पर सभी समुदाय के लोगो को धक्का लगा तथा हर किसी को उनके आन्दोलन की यादे और समाज सेवा की बाते ही जबान पर रही आज दोपहर कनखल स्थित शमशान घाट मे उनका अन्तिम संस्कार किया गया, जिसमे प्रदेश की राजनीति जगत की हस्तियों सहित समाज सेवी तथा पत्रकारिता जगत की बडी हस्तियां शामिल रही, जे०पी० पांडे की अचानक मृत्यु की खबर मिलने पर वर्तमान मे महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी के द्वारा राजभवन से पत्र जारी किया गया जिसमे जे०पी० पांडे के निधन पर शौक संवेदना व्यक्त की गयी, तथा श्रंद्धाजलि पेश की गई, आपको बताते चले कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के दूसरे मुख्यमंत्री रहे है, तथा पूर्व मे उत्तराखंड से सांसद भी रहे है, तथा प्रदेश के कदावर नेताओं मे सुमार रहे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours