हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश अनुसार थाना रुड़की क्षेत्र में जुआ और सट्टे की खाई बाड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्रधिकारी रुड़की के निर्देशन में रुड़की क्षेत्र से जुआ, सट्टे की खाई बाड़ी करने वाले के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में थाना क्षेत्र में ग्राम भगेडी के पास गन्ने के खेत में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा मौके पर जाकर दबिश दी गई, तो कुछ लोग ताश के पत्तों के साथ हार जीत की बाजी लगा रहे थे, जिसको तत्काल पुलिस टीम द्वारा ताश के पत्ते और 5510 रुपये के साथ रमीज पुत्र मुनफैत निवासी ग्राम भगेड़ी, मुकर्रम पुत्र मुस्तफा भगेडी, दीपक पुत्र महेश कुमार सर्वेन्ट, शहजाद पुत्र समीर निवासी भगेड़ी, कुलदीप पुत्र तिलकराम भगेड़ी, तालीम पुत्र शराफत भगेडी, जोगिंदर पुत्र मेधराम भगेड़ी को गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है, पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय नेगी, कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल आशुतोष, कांस्टेबल हुकुम सिंह, कांस्टेबल राहुल सिंह मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours