हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधों में लिप्त ऐसे अपराधियो जो वर्तमान में अपराधों में लिप्त होकर आपराधिक गतिविधियोको करने में अग्रसर है, उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में थानां राजपुर पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों जो समाज मे नशे के धंधे को अवैध रूप से संचालित कर धन संचित करने में अग्रसर है, तथा आम जनमानस में इसकी खराब ख्याति हैं, जिसकी शिकायत करने से लोग कतराते हैं, चिन्हित कर ऐसे व्यक्ति के इस कृत्य से कानून व शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना बनी रहती हैं। ऐसे अपराधी पर अंकुश लगाया जाना नितांत आवश्यक हैं, इस क्रम में थाना क्षेत्र में अभि0 मो0 यासीन अवोध नशीले पदार्थो की विक्री में लिप्त रहता है, इसके विरुद्ध अभियोग में भी पंजीकृत है। इसकी उक्त गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इसके विरुद्ध अंतर्गत धारा 110G Crpc की कार्यवाही कर रिपोर्ट संबंधित न्यायालय प्रषित की जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours