हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध जनपद चमोली में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह व साथी पुलिस कर्मियों द्वारा चौकी मोहनखाल बैरियर पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त प्रदीप सिंह चौधरी पुत्र स्व.कुँवर सिंह चौधरी, निवासी मुख्य बाजार पोखरी थाना पोखरी को मारुति 800 कार संख्या- UA 07A 9655 में परिवहन कर ले जाई जा रही14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट व्हिस्की, मैक्डोवेल मार्का,बीयर)  के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पोखरी में आबकारी अधिनियम अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर मारुति 800 कार संख्या- UA 07A 9655* को सीज किया गया है। पुलिस टीम  एस आई देवेंद्र सिंह, का.नीतीश, का. देवेंद्र चौधरी का. केहर गिरि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours