हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। IG गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा गठित टीम गौ संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार द्वारा एसएसपी जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक अपराध व प्रभारी निरीक्षक गौ वंश पी0सी0 मठपाल के पर्यवेक्षण में गौ वंश हरिद्वार की पुलिस टीम को दौरान गस्त मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम जौरासी के जंगल मे जौरासी के रहने वाले लालू व जीसान पुत्रगड अशरफ अपने साथी रहमान पुत्र अशलम के साथ गौकशी करने के लिए एक गाय लेकर गए है जिस पर मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली रुड़की के ग्राम जौरासी मे मुखबिर द्वारा बताए स्थान मे दबिश दी गयी, तो मौके पर जंगल मे तीन व्यक्ति गौकशी करते हुए मिले, जिन्हें मुखबिर द्वारा लालू व जीसान पुत्रगड अशरफ व रहमान उपरोक्त बताया गया। इस दौरान दबिश दी गयी तो तीनों अभियुक्त अंधेरे व गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे। मौके से 160 किलो गौमांस, गौवंश का सिर, खाल, पैर सहित गौकशी के उपकरण बरामद हुए। गौ मांस, खाल, सिर, पैर व गौकशी के उपकरणों को बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली रुड़की मे धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौ वंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराया गया हैं। पुलिस टीम में उ0नि0 दीपक लिंगवाल, उ0नि0 शरद सिंह, का0 राजेन्द्र, का0 राकेश, का0 प्रवीण खत्री, म0का0 वर्षा मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours