हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत अनुराधा यादव पत्नी नन्ना यादव निवासी शिवलोक कलोनी रानीपुर हरिद्वार द्वारा दिनाँक 15/11/19 को कोतवाली हाजा मे एक तहरीर दी गई, जिसमे उक्त महिला द्वारा बताया गया कि दिनाँक 14/11/19 को महिला के निवास स्थान पर चोरी हो गई है, जिसमे लाखो रुपये की नकदी और सोने की वस्तुएं चोरी हो गई है, तत्काल उक्त घटना के अनावरण हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन मे एक टीम का गठन किया गया, जिसमे गठित टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी को खंगाला गया, तो एक संदिग्ध युवक के दिखाई देने पर तलाश शुरू की गई, जिसमे युवक को पकडने पर लवीस पुत्र लक्ष्मी चंद शिवलोक कलोनी थाना रानीपुर हरिद्वार बताया तलाशी लेने पर चोरी किया गया सामान उक्त युवक से बरामद किया गया, उक्त युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओ मे अपराध पंजीकृत कर लिया गया, उक्त घटना के अनावरण के घटित टीम मे मुख्य रुप से शामिल कोतवाली रानीपुर से प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम धामी, उपनिरीक्षक सत्येंद्र नेगी चौकी इंचार्ज गैस प्लांट, उपनिरीक्षक कुलेन्द्र सिंह रावत, उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी विवेचक, कांस्टेबल सोहन लाल, आशीष बिष्ट, कुलदीप सिंह, केसर सिंह नेगी व उर्मिला।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours