हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। दिनांक 28/10/2019 को वादी मुकदमा श्री शोभा राम पुत्र ज्योति प्रसाद निवासी ढण्ढेढी ख्वाजगीपुर रूडकी कोतवाली रूडकी जिला हरिद्वार उम्र-70 वर्ष द्वारा कोतवाली रूडकी में तहरीर दी गयी थी, जिसमें वादी मुकदमा द्वारा अभियुक्त कृष्णा पुत्र नामालूम निवासी रोहतक, मीना रानी पत्नी कृष्णा निवासी- रोहतक एवं वैलकम मोटर्स दिल्ली द्वारा वादी को बस बेचने के नाम अभियुक्त कृष्णा द्वारा वादी से भिन्न भिन्न बैंक अकाउंट में करीब 04 लाख रूपये जमा करवाये गये व उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा वादी मुकदमा से 01 लाख रूपये पंजाब नेशनल बैंक से निकलवा कर व बस डिलीवर करने के बहाने से लुधियाना पंजाब ले जाकर नशीला प्रदार्थ खिलाकर वादी मुकदमा से 01 लाख रूपये लूट लेने व बस दिलाने के नाम पर कुल 05 लाख रूपये की धोखाधडी व लूटने के सम्बन्ध में कोतवाली रूडकी में मु०अ० सं०-676/19 धारा 420, 328, 406 भादवि बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध कायम व पंजीकृत कराया गया था, मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उ०नि०विनोद रावत के सुपुर्द की गयी व मुकदमा उपरोक्त की गंम्भीरता को देखते हुए व मुकदमा उपरोक्त के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रूडकी के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित गयी की गयी पुलिस टीम द्वारा सी०सी०टी० वी० फुटेज चैक की गयी व काल डिटेल व बैंक अकांउट डिटेल का अवलोकन किया गया व कुशल सुरागरसी पतारसी जारी रखते हुए मुख्बिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्तगण कृष्ण पुत्र प्रताप निवासी-गली नं०-02 सिमरन जीत कौर नगर, बस्ती जोधेवाल लुधियाना पंजाब, मीना रानी पत्नी कृष्ण निवासी उपरोक्त को रितोली रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार किया गया व वादी मुकदमा से लूटे गये 24050 (चौबिस हजार पचास रूपये) व शेष लूटे गये रूपयो में से खरीदी गयी जुपिटर स्कूटर रंग सफेद बरामद किया गया व अभियुक्त कृष्ण द्वारा दौराने पूछताछ बताया गया कि वह अपनी पत्नी मीना के साथ मिलकर बुजुर्ग लोगो को गाडी बेचने के नाम पर धोखाधडी करता हूँ, व मेरे द्वारा वादी मुकदमा से लूटे गये रूपयों में से एक जुपिटर स्कूटर खरीद लिया था, व 24050 रूपये जो बचे हुए थे, वो बरामद कर लिये गये व शेष रूपये खर्च होना बताया गया, अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है व नियमानुसार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा, नाम पता अभियुक्तगण, कृष्ण पुत्र प्रताप निवासी गली नं०-02 सिमरनजीत कौर नगर, बस्ती जोधेवाल लुधियाना पंजाब उम्र करीब 50 वर्ष, मीना रानी पत्नी कृष्ण निवासी उपरोक्त उम्र करीब 48 वर्ष बरामदगी माल अभियुक्तगणों से कुल 24050 रूपये (चौबिस हजार पचास रूपये, एक जुपिटर स्कूटर इंजन नं०-JF21EA0036280 (MODAL -2019) आपराधिक इतिहास, अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य राज्यो से भी जानकारी की जा रही है, पुलिस टीम श्री अमरजीत सिंह- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी जिला हरिद्वार, उ०नि ना०पु०विनोद रावत- कोतवाली रूडकी, कानि०1290 ना०पु० अरविन्द, कानि० 1525 हुकुम सिंह, कानि० 281 ना०पु० विनोद चपराना, म०कानि0 1572 ना०पु० सुनैना।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours