हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज विवेक विहार कॉलोनी वार्ड नं०15 पर तीन महीने पहले सड़क निर्माण किया गया था, जिसके आज टूटने पर कांग्रेसियों में आक्रोश दिखाई दे रहा है, ओर कांग्रेसियों ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ जामकर नारेबाजी की ओर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के मुर्दाबाद के नारे लगाए, जब इस बारे में राज बब्बर सांसद प्रतिनिधि अरिवंद शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस सड़क का डेढ़ साल पहले शिन्यास हो गया था, इस सड़क पर अंदर ग्राउंड बिजली की लाइन आनी थी, ओर यह बात शहरी विकास मंत्री को पता थी जिसके चलते तीन महीने पहले इस सड़क को बनाया गया, ओर अब तोड़वाने का कार्य भी शुरू हो गया है।
देखें वीडियो: अरविंद शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता
अरविंद शर्मा ने यह भी बताया करोड़ो रूपये का नुकसान कर अपने चाहते को ठेका देकर उन्हें खुश किया जाता है, इसको कताई भी बर्दाश्त नही किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर मेयर प्रतिनिधि विवेक भूषण ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर हमला बोलते हुए कहा की पहले सड़क बनवाकर वहां वही लूटने का काम कर रहे, वहीं दूसरी ओर अपने चाहते को सड़क का ठेका देकर खुश किया जा रहा है, विवेक भूषण ने कहा कि इसको कतई भी बर्दाश्त नही किया जाएगा, क्षेत्र मे विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, क्षेत्रीय विधायक और शहरी मंत्री का भी उक्त प्रकरण मे गैर जिम्मेदारी रवैय्या सोचने का विषय है, सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो रहा है, विकास के नाम पर लोगो गुमराह किया जा रहा है। इस अवसर पर धरना देने वालो में दीपक टण्डन, मदन सिंह, विशाल जोशी, अमन गॉड, राहुल, दीपक पांडे व संजय ठाकुर आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours