हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। दिनाँक 17/18 नवंबर 2019 की रात्रि को डायल 112 के माध्यम से थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग जाखन में शराब के नशे में धुत्त होकर हल्ला मचा रहे है, तथा के से एक व्यक्ति अपनी पिस्टल से हवा में फायरिंग कर रहा है, इस सूचना पर तुरंत थाना पुलिस ने मौके पर पहुचकर हंगामा कर रहे 4 व्यक्तियों को अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया तथा एक व्यक्ति रवि के कब्जे से एक पिस्टल भी कब्जे पुलिस लिया गया, पिस्टल की जांच से पिस्टल लाईसेंसी होना पाया गया, अभियुक्त रवि द्वारा नशे में धुत्त होकर अपनी लाईसेंसी हथियार की निर्धारित शर्तो का उल्लंघन किया गया है, पिस्टल व लाइसेंस को कब्जे पुलिस लेकर अभियुक्त रवि के विरुद्ध अंतर्गत धारा 30 आर्म्स एक्ट के अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त गणो को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, उक्त प्रकार के उपद्रवियों पर कार्यवाही जारी रहेगी, नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त रवि वर्मा पुत्र हरवीर सिंह नि० नया गांव सेवलकला, पटेलनगर देहरादून, अमन खान पुत्र फ़िरोज़ खान नि० इन्द्र पूरी कॉलोनी शास्त्री नगर पटना बिहार, राकेश रावत पुत्र जयवीर नि० हाथीबड़कला, देहरादून, अनुष्का पुत्री विष्णु प्रसाद नि० पर्सेल, नेपाल। हाल डाईट के पास, मसूरी रोड, देहरादून।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours