हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना कनखल को सूचना मिली की भैरव मंदिर कॉलोनी में निवासरत गणेश कुमार पुत्र स्वर्गीय चिंतामणि उम्र 38 वर्ष जोकि अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला है परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तथा दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो गणेश द्वारा अपने को कमरे में लगी रोड पर साड़ी से फंदा लगाकर लटका हुआ था प्रथम दृष्टया आत्महत्या होना प्रतीत हो रही है शव का पीएम भरा गया, तथा परिजन भी मौके पर ही मौजूद थे जिनके द्वारा बताया गया कि गणेश कुमार काफी शराब पीता था तथा कल रात को शराब के नशे में ही इसने घर पर सामान तोड़फोड़ कर अपना कमरा अंदर से बंद कर दिया था तथा अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी, मृतक प्लंबर का काम करता था।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours