हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। दिनांक 16/11/2019 की शाम को चौकी सोतबी क्षेत्रान्तर्गत चेतक कर्मचारीगण शमशान घाट रोड पर गश्त पर थे, जहाँ निकटवर्ती रोड पर 02 वर्ष की एक बच्ची रोती हुई दिखाई दी, जिस पर चेतक कर्मचारीगण द्वारा तत्काल बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर चौकी पर लाया गया व क्षेत्रीय उच्चाधिकारियों को बच्ची मिलने के बारे मे अवगत कराया गया व सोत बी क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया व स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से बच्ची के परिवार वालो के सम्बन्ध में जानकारी की गयी व बच्ची के परिवार की जानकारी पर पता चला कि बच्ची का नाम शिफा तथा बच्ची के पिता जी का नाम साजिद जो कि सिटी पब्लिक स्कूल रूडकी जिला हरिद्वार है, उक्त बच्ची को उसके परिजनो की सुपुर्दगी में सकुशल दिया गया, पुलिस के द्वारा किये गये, इस सराहनीय कार्य की बालिका के परिजनो व स्थानीय जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours