हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम रुड़की का भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर मयंक गुप्ता से नाराज बड़ी संख्या में लोगों द्वारा पूर्व जिला महामंत्री एवं समाजसेवी गौरव गोयल के आवास पर पहुंचकर भाजपा के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की तथा गौरव गोयल को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने पर जोर दिया गया, विदित हो कि रुड़की नगर निगम से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल भी लंबे समय से निगम का चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट की मांग कर रहे थे। पार्टी के हर छोटे बड़े कार्यक्रमों में उपस्थिति के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी गौरव गोयल काफी लंबे समय से सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं, 
उन्होंने जहां क्षेत्र के हर छोटे-बड़े सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों के प्रोत्साहन के लिए पाठन सामग्री वितरित की तो वहीं उन्होंने निर्धन बच्चों के लिए वस्त्र बांटना, गरीब कन्याओं की शादी-विवाह में सहायता प्रदान करना, अनेक गौशालाओं का निर्माण कराना तथा समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख दुख में हर समय खड़े रहकर क्षेत्र की जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई, क्षेत्र की जनता में गौरव गोयल को भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर भडके आक्रोश के चलते हजारों की संख्या में लोग उनके राजपूताना स्थित आवास पर पहुंचे तथा उनके निर्दलीय मैदान में उतरने पर जोर दिया। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, पंडित लोकेश शास्त्री तथा ज्योतिष पंडित रजनी शास्त्री आदि ने कहा कि गौरव गोयल ने हमेशा से ही धार्मिक कार्यों में ही नहीं बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तो इसलिए ऐसा व्यक्ति ही नगर के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य कर सकता है और भाजपा द्वारा  नर सेवा नारायण सेवा को धर्म मानकर कार्य करने वाले ऐसे सेवक व्यक्ति को टिकट न देना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है, बड़ी संख्या में पहुंचे सर्वसमाज के लोगों ने गौरव गोयल से निर्दलीय चुनाव लड़ने की मांग की तथा भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने पर जमकर नारेबाजी की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours