हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को छठ पर्व मनाया जाता है, यह पर्व खास तौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मनाया जाता है, इस दिन सूर्यदेव की विशेष उपासना की जाती है, छठ पूजा के दौरान 36 घंटों तक व्रत रखा जाता है, और डूबते हुए और उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है, छठ के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में माँ गंगा के तट पर डूबते हुए सूर्य देवता को अर्क देने के लिए अपने परिवारों के साथ पूर्वांचल वासियो ने बड़े ही धूमधाम से मनाया छठ पर्व, छठ पर्व पर विशेष रूप से 4 दिन तक माँ छठ मईया की पवित्रता के साथ पूजा अर्चना की जाती है, छठ के पावन पर्व पर सभी पूर्वांचल वासियों को माँ गंगा के तट पर अपनी शुभकामनाएं व बधाई देते है, 
                देखें वीडियो: संजय चोपड़ा
आपको बताते चलें कि पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा की छठ का पावन पर्व विशेष रूप से छठ मईया की कृपा व सूर्य देवता के आशीर्वाद से सभी को यश व कीर्ति सम्मान धनधान्य से पूर्ण करता है, और माँ गंगा के तट पर इस पर्व का विशेष रूप से और महत्व बढ़ जाता है, संजय चोपड़ा ने यह भी बताया कि सूर्य षष्ठी का यह व्रत विवाहित महिलाएं और पुरुष भी रखते है, इस व्रत में पंचमी से सप्तमी तक तीन दिन उपवास किया जाता है, पंचमी के दिनशाम के समय चंद्रास्त से पहले नमक रहित खीर भोजन किया जाता है, षष्ठी के पूरे दिन जल भी नहीं पिया जाता है, शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर फल, पकवान और पुष्प आदि अर्पित किए जाते है, और उन्होंने सभी पूर्वांचल वासियों को छठ की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours