हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। रुड़की नगर निगम के लिए कांग्रेस से निवर्तमान मेयर यशपाल राणा की पत्नी श्रेष्ठा राणा के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कांग्रेसियों में गुस्सा फूट पड़ा है, रामनगर स्थित होटल में कांग्रेस के टिकट के कई दावेदारों ने प्रेसवार्ता कर खुलकर घोषित प्रत्याशी के विरोध में अपनी एकजुटता दिखाते हुए कहा कि हम लोग लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहे है, तथा हमने रुड़की से मेयर पद के टिकट की पार्टी से मांग की थी, किंतु पार्टी ने बिना सोचे समझे गलत कदम उठाते हुए टिकट का वितरण किया है, अगर पार्टी इस टिकट को बदलने पर विचार नहीं करती तो इसका फायदा सीधा किसी दूसरी पार्टी को मिलेगा, उन्होंने यह भी कहा कि नियम के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी का आवेदन रद्द भी हो सकता है, इस अवसर पर प्रेस वार्ता में कांग्रेसी नेता ममतेश शर्मा एडवोकेट, हंसराज सचदेवा, श्रीमती रश्मि चौधरी, रजनीश शर्मा, आशीष सैनी, सुधीर शांडिल्य, श्याम सिंह नागयान, नासिर परवेज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे, 
वहीं दूसरी ओर भाजपा को बड़ा झटका उस समय लगा जब भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बसपा का दामन थाम चुनाव लड़ने की घोषणा की, उन्होंने कहा कि वे विगत कई वर्षों से भाजपा की पूरी निष्ठा से सेवा करते रहे है, किंतु उन्हें टिकट ना देकर भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है, उन्होंने कहा कि वह बसपा के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ेंगे, इस अवसर पर बसपा के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र जाटव, सिंहराज सिंह, नरेश गौतम, चौधरी शीशपाल प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष आदित्य बृजवाल, चौधरी राजेंद्र सिंह, डॉक्टर शमशाद अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे, सभी बसपा नेताओं ने भाजपा छोड़कर पार्टी में आए संजय अरोड़ा का फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours