हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मोहित कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी हरजोली जट द्वारा मंगलौर कोतवाली में मु०अ०सं०524/19 धारा 379/356 में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, जिसमें वादी ने 24/8/ 2019 की रात्रि में तीन अज्ञात अभियुक्तों द्वारा तहसील गेट रुड़की के पास से वादी का पर्स जिसमें 6000 रुपये और आधार कार्ड था और गले का हैंडफोन छीनन बताया गया था, मुकदमा उपयुक्त में आकिब पुत्र फिरोज निवासी शेखपुरी रुड़की को दिनांक 31/8/ 2019 को 1400 रुपए की नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया था, और एक बाल अपराधी से भी हजार रुपए की बरामदगी पूर्व में की जा चुकी है, अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ घटना में साहिल पुत्र गुलशन नंबर निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी रुड़की का नाम प्रकाश में आया था अभियुक्त साहिल गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था, जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 2500 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया, अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक रुड़की के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित की गई टीम द्वारा सुरागरसी जारी रखते हुए मुखबीर को भी लगाया गया, मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त साहिल को मंडी चौक रुड़की से नियम अनुसार गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा, पुलिस अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है, पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद हासिम अब्बास, म० का० स्वीटी मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours