हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश अनुसार नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में अनवरत रूप से जन-जागरुकता अभियान चलाने के अनुपालन में थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाओ के बारे में जानकारी दी गई। तथा नशे से दूर रहने की अपील की गई। नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान में शिक्षकों से भी लगातार छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देने के लिए बताया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम बुंदरजुड़ में जाकर ग्रामीणों को भी नशे से दूर रहने, तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि नशेे के कारोबार करने वालेे व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें जिससे समय रहते उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति नशे के कारोबार में लिप्त पाया गया, उसके खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours