हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। विकासनगर सर्किल से खोए गये पंद्रह लाख की कीमत के 72 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में जनपद मे खोये गये मोबाइलो की बरामदगी हेतु अभियान गतिमान है, जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में विकास नगर सर्किल में खोये गये मोबाईल फोनो की बरामदगी हेतु विकास नगर सर्किल में गठित सर्विलांस टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से कार्य करते हुये  सर्विलांस के माध्यम से , हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से विकासनगर सहसपुर सेलाकुई क्षेत्र से खोये गये कुल 72 स्मार्ट मोबाईल फोन बरामद किये गये, बरामद किये गये सभी 72 स्मार्ट मोबाईल फोन को आज दिनांक 17/11/19 को उनके स्वामियों के सुपुर्द किये गये, अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा उपरोक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता व मीडिया द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी, बरामदगी माल 72 स्मार्ट फोन, कीमती 15,00000/- लगभग (पंद्रह लाख रुपए)इससे पूर्व भी विभिन्न तिथियों पर सर्विलांस टीम द्वारा लगभग 300 फोन उनके स्वामियों को दिए जा चुके हैं, पुलिस टीम प्रमेन्द्र डोभाल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून, भूपेन्द्र सिंह धोनी, क्षेत्राधिकारी विकासनगर, अनुज कुमार क्षेत्राधिकारी सदर, प्रदीप बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर, गिरीश नेगी वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली विकासनगर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार प्रभारी सर्विलांस टीम विकासनगर सर्किल, का०जितेन्द्र सिंह सर्विलांस टीम विकास नगर। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours