हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत हुए केरल निवासी अब्दुल शकूर हत्याकांड में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त घटना के अनावरण करने के लिए सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज चैक करने तथा होटल ढाबों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन की चैकिंग करने तथा अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित करने हेतु टीमों का गठन किया गया था अभियुक्तों की तलाश हेतु जिले के समस्त पुलिस बल को चैकिंग हेतु महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाया गया तथा सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन करते हुए पूर्व में  घटना में सम्मिलित 07 अभियुक्तों फारिस ममनून पुत्र अब्दुल्ला अबुलन, अरविन्द सी0 पुत्र रविन्द्रन सी0, अंसिफ पुत्र शौकत अली पी0, सुफेल मुख्तार पुत्र मौ0 अली, आफताब मौहम्मद पुत्र सादिक पी0 सभी निवासीगण केरल को दिनाँक: 29-08-2019 को रूडकी से मोहम्मद आसिफ पुत्र अब्दुल सत्तार को दिनाँक 28-10-19 को महिला पॉलिटेक्निक प्रेम नगर के पास से मोहम्मद यासीन पुत्र कुट्टी मोहम्मद को दिनाँक 01-11-19 को थाना प्रेमनगर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना में वांछित 03 अन्य अभियुक्तों अरशद, शिहाब तथा मुनीफ सभी निवासीगण केरल की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उनके घरों व अन्य सम्भावित स्थलों पर दबिशें दी जा रही थी। दिनाँकः 26-11-2019 को थानाध्यक्ष प्रेमनगर को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि शकूर हत्याकांड में वांछित तीनों अभियुक्त देहरादून आये है तथा वकील के माध्यम से कोर्ट में सरेण्डर करने की फिराक में है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त तीनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत सुद्धोवाला के पास मांडुवाला रोड  से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें आज मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 
पुलिस टीम: धर्मेन्द्र रौतेला थानाध्यक्ष प्रेमनगर, उ०नि० कोमल रावत, हे०कां०प्रो० नौशाद अन्सारी, कां० नरेन्द्र, कां० मुस्तफा जैदी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours