हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपेंद्र चौधरी ने मिशन इंद्रधनुष के अन्तर्गत आगामी 02 दिसम्बर से आरम्भ होने वाले टीकाकरण के सम्बंध में एक बैठक कार्यालय सभागार में ली, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर, मुख्य चिकित्साधिकारी सरोज नैथानी उपस्थित रही, उन्होंने डी०एम को जिले में टीकाकरण से वंचित बालकों महिलाओं के आंकडे प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताये, डी०एम० ने जिले में टीकाकरण प्रतिशत अत्यंत कम होने पर नाराजगी जताते हुए माइक्रोलेवल प्लानिंग के निर्देश सी०एम०ओ०को दिये, उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों में सुधार के लिए रूटीन बैठकों, तैयारियों के अलावा विशेष योजना बनाकर ग्रामीण इकाईयों के प्रतिनिधियों को शामिल करें, टीकाकरण का प्रथम अभियान 02 दिसम्बर से 12 दिसंबर तक चलाया जायेगा। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours