(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रुड़की ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर गांव में नवनिर्माण पानी की टंकी से पानी टपकने का मामला सामने आया है इस मामले का खुलासा तब हुआ जब गांव के लोग पानी की समस्या को लेकर नवनिर्माण टंकी पर पहुंचे और पानी की सप्लाई को चालू किया गया, पानी चालू करते ही 5 मिनट के बाद चारों ओर से पानी टपकना शुरू हो गया, पानी टपकता हुआ देख ठेकेदार की लेवर ने तत्काल पानी सप्लाई को बंद कर दिया, और वही ठेकेदार की भ्रष्टाचारी की पोल खुलकर सामने आ गई, ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है,
देखें वीडियो: ग्रामवासी मौ० अरशद
मौ० सलमान
इसीलिए टंकी से पानी टपक रहा है इतना ही नहीं ठेकेदार द्वारा बिछाई गई पानी की लाइनों से भी जगह-जगह पानी लीकेज हो रहा है जबकि पानी सुचारू रूप से शुरू भी नहीं किया गया है वही ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी के 6 कौलम पूरी तरह से ध्वस्त हैं जिनमें दरारें आ रही है और कहीं कहीं जमीन भी बैठ चुकी है ग्रामीणों ने बताया कि टंकी में दरारे और कौलम धसने का कारण यह है कि टंकी तलाब में बनाई गई है जो कभी भी गिर सकती है और ग्रामीणों के साथ बड़ा हादसा भी घट सकता है आपको बता दें कि रतनपुर में पेयजल विभाग की ओर से लगभग 2 वर्ष पूर्व पानी की टंकी का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन 2 वर्ष बीतने के बाद भी ग्राम वासियों को टंकी का पानी नसीब नहीं हुआ है टंकी निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का मामला भी प्रकाश में आ रहा है पानी की टंकी से टपकता पानी यह दर्शा रहा है कि अगर टंकी पानी सेे फूल की गई तो टंकी फट भी सकती है और कोई बड़ी दुर्घटना ग्राम वासियों के साथ घट सकती है इतना ही नहीं कई जगह से जमीन भी बैठ चुकी है मौजूदा हालातों को देखते हुए पूर्ण रूप से अनुमान लगाया जा सकता है कि रतनपुर गांव में टंकी निर्माण में भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। हालांकि ग्राम प्रधान पर भी ग्राम वासियों ने आरोप लगाया हैै कि ग्राम प्रधान नेे भी अपनी जिम्मेदारी से किनारा कर टंकी निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने के मामले को नजरअंदाज किया है जबकि टंकी निर्माण का कार्य ग्राम प्रधान की रेख देख मेें किया गया। आखिरकार विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण लाखों रुपए की लागत से बनाई गई पानी की टंकी भ्रष्टाचारी की भेंट चढ गई है शासन प्रशासन को चाहिए कि रतनपुर गांव में बनी टंकी की गहनता से जांच पड़ताल कराई जाए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो सके और सरकारी धन का गबन करने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours