हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर में किसानों ने विधुत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है लक्सर स्थित बिजली घर परिसर में किसान संघर्ष सेवा समिति के बैनर तले सैकड़ो किसानों ने धरना दिया इस दौरान किसानों ने लक्सर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया मंगलवार तक मांगे पूरी ने होने पर किसानों ने उग्र आंदोलन और लक्सर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को ठप करने की चेतावनी दी है, धरने पर बैठे किसानों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है विद्युत विभाग में दलालखोरी चरम पर है बिना रिश्वत के किसानों को बिजली के कनेक्शन नही दिए जा रहे आए दिन छापेमारी के नाम पर भारी भरकम जुर्माना लगाकर किसानों का उत्पीड़न किया रहा है बड़े अधिकारी भी भ्रष्टाचार में संलिप्त है जो बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ तो कार्यवाही करते नही केवल और केवल किसानों का ही उत्पीड़न कर रहे है किसानों ने साफ तौर से चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक उनकी माँगो को पूरा नही किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे साथ ही आसपास की विद्युत आपूर्ति को भी ठप कर देंगे, वही लक्सर विद्युत विभाग के विधुत खंंड अभियंता मनोज गुंसाई का कहना है कि किसानों द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है इनकी कुछ माँगे है जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है जल्द ही उनकी इन माँगो को उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours