(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। स्पर्श गंगा हरिद्वार और नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान से गांधी जी की 150 वी जयंती पर मनसा देवी के दो किमी पैदल मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, स्वच्छता अभियान में यात्रियों द्वारा फेंके गए कूड़े को इकट्ठा किया एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। विदित हो कि यह कार्यक्रम वन हू प्लांट्स अ ट्री प्लांट्स अ होप के तहत वृक्षारोपण किया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए ""सेल्फी विद माई स्पर्श ट्री"" कांटेस्ट भी लॉन्च किया गया है। वहीं समाजसेवी विशाल गर्ग ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए बहुत से कारण उत्तरदायी हैं, जिनमें से प्लास्टिक का निरन्तर बढ़ता प्रयोग और उस पर बढ़ने वाली आमजन की निर्भरता सबसे बड़ा कारण है।
वीर गुर्जर स्पर्श गंगा युवा सयोजक उत्तराखंड ने उन्होंने कहा कि हमारे दिन की शुरुआत से लेकर रात के सोने तक प्लास्टिक किसी ना किसी रूप में हमारा हर पल अपने कब्जे में ले लिया है सबसे अधिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला प्लास्टिक ही है रविंद्र राठोर जी ने कहा कि कोई भी सामान लाना हो पहले हम कपड़े के थैले का इस्तेमाल करते थे, किंतु अब उन थैलों की जगह धीरे धीरे प्लास्टिक ने ले ली है। हर जगह हर समय प्लास्टिक का प्रयोग हो रहा है ,प्लास्टिक नुकसानदेह है यह जानते हुए भी हम सचेत नही हो रहे हैं जिसके और भी भयानक परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे, इसलिए आवश्यकता है कि हम स्वयं भी जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ने कहा कि हम रोज़ के कचरे में एक बड़ा भाग प्लास्टिक का फेंकते हैं वह प्लास्टिक नालों में फंस जाती है और जानवर उसे खाकर अपनी जान गवां रहे हैं, सिंगल यूज़ प्लास्टिक भारत मुक्त अभियान एक जन जागरण कार्यक्रम है और यह ऐसे ही चलता रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार और स्पर्श गंगा हरिद्वार ग्रामीण की और से उपस्थित गणों का धन्यवाद भी किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा समन्वयक अंकिता कोठियाल, प्रखर कश्यप, वीर गुज्जर, करन पंडित ,रीता चंमोली, मनोज प्रालिया, लोकेश पल, नागेंद्र राणा, विकास कुमार, कमल प्रधान, रेणु शर्मा, शीतल पुंडीर, रजनी वर्मा, नरेंद्र चंदेल, अवि, आदि उपस्थित रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours