भिक्षा नही शिक्षा दो अभियान लगातार जारी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम ऑपरेशन मुक्ति के चलते आज पेंटागन मॉल हरिद्वार में मृणाली ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से लोगों को भिक्षावृत्ति के प्रति जागरूक किया, जिसमे हरिद्वार थानों से मनोज यादव, मनोज मैनवाल, नंद किशोर व पुलिस टीम मौजूद रहे, मृणाली ग्रुप हरिद्वार से ग्रुप अध्यक्षा अमीषा पोखरिया अध्यक्ष आशीष गौड़, शादाब सलमानी, साक्षी शर्मा, अश्वनी पालीवाल, अनस, सलमान गौड़ आदि उपस्थित रहे,
देखें वीडियो
नाटिका में सभी कलाकार एस०एम०जे० डिग्री कॉलेज हरिद्वार से रहे, आपको बताते चले कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा देहरादून के बाद हरिद्वार मे भिक्षा नही शिक्षा दो अभियान के तहत समाज मे लोगो को जागरूक किया जा रहा है, तथा भिक्षावृत्ति मे फंसे बच्चों को शिक्षा से जोडने का कार्य उत्तराखंड पुलिस बडी ही मेहनत के साथ कर रही है, और बच्चों को भिक्षा वृत्ति से बाहर निकाल रही है, जिसके तहत काफी बच्चों को शिक्षा से जोडा जा चुका है, ताकि बच्चे पढ लिख कर देश और समाज का विकास कर सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours