हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली में रघुनाथ चौहान द्वारा मु०अ० स०285/19 धारा 475/ 380 मैं अज्ञात पंजीकृत कराया गया था जिसमें सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अधिकारी सदर के द्वारा चोरी की घटना का सफल निस्तारण करने के लिए मार्गदर्शक एवं निर्देशित किया गया था जिसके फल स्वरुप पुलिस टीम ने टिबडी के पास चेकिंग के दौरान तीन व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें रोक कर चेक किया गया, तो उनके पास से एक प्लास्टिक का कट्टा मय माल के बरामद किया गया, जिन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली लाकर पूछताछ की गई, तो पूछताछ में मुकेश पुत्र अशोक कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चपरासी थाना पियारो जिला आरा बिहार, भानु पुत्र रामस्वरूप उम्र 19 वर्ष निवासी टिबडी कॉलोनी अंबेडकर मूर्ति थाना रानीपुर हरिद्वार, मुकुल पुत्र वीरेंद्र चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जीवन जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ने बताया कि हम तीनों ने टिबडी में खोखे से चोरी की है, और इस कट्टे में वही माल है जोकि मु० अ० स० 285/19 धारा 457/380 से संबंधित है, पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों को वैधानिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल विपिन, कांस्टेबल रविंद्र, कांस्टेबल प्रीतम मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours