हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। महावीर इंस्टिट्यूट ज्वालापुर हरिद्वार में राष्ट्रपिता बापू मोहनदास करमचंद गांधी जी की 150 वीं जयंती मनाई गई , राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती होने पर महान महावीर इंस्टिट्यूट में महावीर ज्ञान शिक्षा अभियान का उद्घाटन किया गया, जिसमें कक्षा 01 से 10 तक के सभी बच्चों को ट्यूशन तथा कंप्यूटर शिक्षा फ्री कराई जाएगी, इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के सभी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया तथा बच्चों ने गांधी जी की वेशभूषा पहनकर उनके चरित्रों का वर्णन किया इस अवसर पर महावीर इंस्टिट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर ने सुमित जयसवाल ने सभी बच्चों को संदेश दिए तथा गांधी जी के विचारों से व्यक्त करवाया सुमित जयसवाल जी ने यह भी बताया कि इस अभियान को शुरू करने का है, हमारा लक्ष्य यह है, कि शिक्षा से वंचित रह रहे बच्चों को अच्छे से कोचिंग देकर परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सके और अपने जीवन में एक उस मुकाम पा सके, इस अवसर पर महावीर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर श्रीमती सुमन सिंह व मैनेजर पूजा नौटियाल सुनीता रावत आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours