हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। राजपुर लूट अपराध मामले में प्रकाश में आये 6 अभियुक्तो को माननीय ए०सी०जे०एम० तृतीय के न्यायालय द्वारा राजपुर पुलिस को 5 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड दिया गया था, जिसमे राजपुर पुलिस द्वारा विभिन्न चक्रों में सभी से बार बार पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ते हुए, अभियुक्त अदनान के घर से लूट की ज्वैलरी बेचने से प्राप्त 5,50,000 रुपये नगद व करीब 13 आइटम्स वाइट गोल्ड ज्वैलरी के बरामद किए गए तथा इसके अलावा अभियुक्त अदनान व हैदर अली द्वारा घटना में प्रयुक्त 2 तमंचे 315 बोर मय 6 कारतूस को घटना करने के बाद अशा रोड़ी के जंगल मे छिपा दिया गया था को अपनी अपनी निशादेही पर बरामद किया गया है, सभी अभियुक्तगणो को कल माननीय न्यायालय पेश कर जिला कारागार देहरादून मे दाखिल किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours