हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० ने विजयादशमी के मौके पर मंगलवार रात बी०एच०ई०एल० सेक्टर-1 रामलीला ग्राउंड में एसएसपी ने बुराई, असत्य और अहंकार के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया। एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि उत्सव हमें जोड़ते और मोड़ते है, ये नए सपनों सजने का सामर्थ्य देते है,
एसएसपी हरिद्वार सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० ने कहा कि आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और उनकी जीत की इस खुशी के लिए दुनिया भर में जश्न मनाया जाता है। इस दिन रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है।
आपको बताते चले कि विजयदशमी के दिन पशुओं और शस्त्रों की भी पूजा करने का विधान है। जो दोपहर 12 बजे के बाद की जा सकती है। इस दिन सोना चांदी खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन कोई भी शुभ कार्य शुरू कर सकते हैं क्योंकि ये विजया तिथि हैं, दशहरे के 10 दिन पहले से रामलीला का पूरे देश में मंचन होता है।
वहीं इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था इसलिए भी इसे विजयदशमी के रुप में मनाया जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि भगवान राम ने रावण का वध करने से पहले मां दुर्गा का पूजन किया था। भगवान श्री राम और देवी भगवती का गहरा नाता है। इस मौके पर एस०पी० सिटी श्री मति कमलेश उपाध्याय, सी०ओ० सदर आयुष अग्रवाल, रानीपुर कोतवाल शंकर सिंह विष्ट व रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारि उपस्थित रहे।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours