हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। राज्य सरकार और जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते पिछले 4 साल से अभी तक किसी भी ग्राम पंचायत में कोई भी वाईफाई सुचारू रूप से नहीं चल पाया है। केंद्र सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद भी जनता को संचार के क्षेत्र में किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल रहा है। बीएसएनल ने तो अपने हाथ इस योजना से खींच लिए हैं अब किसी प्राइवेट कंपनी के पास में इसका कार्य है। लेकिन अभी तक किसी भी ग्राम पंचायत में एक भी वाईफाई की सेवा शुरू नहीं हो पाई, जिससे लोगों में भारी रोष देखा गया है। सरकार को चाहिए इसकी जांच कराई जाए और जो भी अधिकारी दोषी हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि जनता को अपने क्षेत्र के अलावा देश दुनिया की भी हो सके। एक ओर तो सरकार सभी पंचायत घरों को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ने की बात करती है, लेकिन जब तक अपने फर्ज के प्रति ईमानदार, मेहनती अधिकारी इस योजना की जिम्मेदारी नही देगे कोई भी ठोस परिणाम नही मिल पाएंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours