हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने एकड़ बहादुरपुर जट्ट रेलवे अंडरपास सी 12 पर जाकर गरीब ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर आए रेलवे अधिकारियों से वार्ता की। अक्सर पिछले काफी समय से और वर्षा के समय रेलवे फाटक पर पानी भर जाने से किसानो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए रेलवे अंडरपास पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। मौके पर विधायक और सांसद प्रतिनिधि ने रेलवे अधिकारियों को कहा कि अंडरपास की समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाए जिससे ग्रामीणों और किसानों का लाभ हो ऐसा काम किया जाए। वैसे अभी तक इसके दोनों ओर कुए बनाए जा रहे हैं जिससे पानी की निकासी की जा सकेगी और इस अंडरपास को कवर  करने के लिए तीन शेड का निर्माण कार्य चल रहा है, जो कि जल्दी ही लगा दिया जाएगा। यदि पानी भरता है तो उसे निकालने के लिए पंप सेट की व्यवस्था की जाती है। मौके पर रेलवे के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को देख कर उचित कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर किसान जाति राम, चौधरी धूम सिंह, सुभाष चौधरी, रविंद्र चौधरी, चौधरी सत्य कुमार, चीनू चौधरी, चंद किरण सिंह,  सोहनवीर पाल, धर्मेंद्र,  गुड्डू, अनिल कश्यप, प्रशांत चौधरी आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours