हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में दशहरा मेले के आयोजन एवं रावण का पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर मामला एक बार फिर से गरमा गया है रेलवे प्रशासन की अनुमति दिए जाने से इनकार करने पर एसडीएम द्वारा मेले का आयोजन शुगर मिल परिसर में दिए जाने की अनुमति पर व्यापारियों में उबाल आ गया है आक्रोशित व्यापारियों ने मामले को लेकर एसडीएम व रामलीला कमेटी का पुतला जलाया तथा प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की, आपको बता दें कि पिछले 81 वर्षों से लक्सर में दशहरा मेला व रावण के पुतले दहन का कार्यक्रम रेलवे की भूमि पर होता चला आ रहा है लेकिन पिछले 2 वर्षों से रेलवे कि उक्त भूमि में निर्माण कार्य के चलते दशहरा मेला आयोजन व रामलीला को लेकर दिक्कतें आ रही है गत वर्ष रामलीला को रेलवे परिसर से हटाकर निकट के बसेड़ी मार्ग स्थित सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में कर दिया गया था लेकिन गत वर्ष दशहरा मेले का आयोजन रेलवे की उक्त भूमि पर ही किया गया था इस वर्ष अमृतसर में हुए हादसे के बाद तथा रेलवे भूमि पर निर्माण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने मेला आयोजन व रावण का पुतला दहन की अनुमति दिए जाने से साफ इनकार कर दिया गया, जिस पर एसडीएम पुलिस व रेलवे प्रशासन तथा रामलीला कमेटी व व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें रेलवे प्रशासन द्वारा लिखित में परमिशन दिए जाने से तो साफ इंकार कर दिया गया था लेकिन मौखिक मोक्ष अनुमति जता दी गई थी जिस पर स्थानीय व्यापारियों व रामलीला कमेटी से जुड़े लोग पुराने स्थान पर ही मेले आयोजन की तैयारी कर रहे थे लेकिन मेला आयोजन से ठीक 2 दिन पूर्व रामलीला कमेटी के लोगों द्वारा रेलवे परिसर के स्थान पर स्थानीय शुगर मिल परिसर में मेले का आयोजन किए जाने एवं यहीं पर रावण का पुतला दहन कियेे जाने की घोषणा कर दी गई, लक्सर एसडीम द्वारा भी यहां पर मेले की सहमति जता दी गई जिस पर स्थानीय व्यापारियों में उबाल आ गया नाराज व्यापारियों ने एकत्रित होकर एसडीएम एवं रामलीला कमेटी का पुतला जलाया गया, नाराज व्यापारियों का कहना था कि पुलिस प्रशासन व व्यापारियों के मध्य हुई बैठक में पूर्व स्थान पर ही मेले के आयोजन की अनुमति दे दी गई थी परंतु योजनाबद्ध तरीके से मेले के आयोजन से ठीक 2 दिन पूर्व उक्त कार्यक्रम को रद्द कर मेले आयोजन का स्थान शुगर मिल परिसर में कर दिया गया जो पूरी तरह मनमानी एवं हठधर्मिता है जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने एसडीएम एवं रामलीला कमेटी के लोगों पर मिलीभगत करने एवं व्यापारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मनमानी नहीं चलने दी जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours