हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आवेद कार्यों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ एवं रोकथाम करने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति राज मेडिकल की पहली वाली गली रामधाम कॉलोनी में सट्टे की खाईबाड़ी का कार्य कर रहा है मुखबीर के बताए पत्रे की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की, छापेमारी में जामीरा पुत्र जौहुर अहमद उम्र 57 वर्ष निवासी दादूपुर सलेमपुर कोतवाली रानीपुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1600 रुपए, एक पर्ची, एक पेन बरामद किया गया, अभियुक्त को वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है पुलिस टीम में प्रभारी चौकी औ० क्षेत्र सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल हरवीर कांस्टेबल, कांस्टेबल मंजीत राणा मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours