हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटारपुर में स्थित एमडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में गांधी जी का 150 वां जन्मदिन बड़े उत्सव व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने अलग-अलग प्रदर्शनी कर महात्मा गांधी जी के इतिहास पर प्रकाश डाला, छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान पर भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए, और बच्चों ने गांधी जी के जीवन पर नाटक प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया है। वहीं एमडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विक्रम चौहान, प्रधानाचार्य श्रीमती राखी गूरूंग ने बच्चों को प्रेरणा देते हुए कहा है कि गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए और हमको उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए, उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वच्छ अभियान के अंतर्गत अपने आसपास साफ-सफाई रखनी बहुत ही आवश्यक है अपने आसपास गंदगी को इकट्ठा ना होने दें क्योंकि उससे कहीं तरह की बीमारी जन्म लेती है और वातावरण भी दूषित होता है, इस अवसर पर अतिथि गणों सहित सभी स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours