हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शीघ्र अनावरण व रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अधिकारी सदर द्वारा मार्गदर्शक एवं निर्देशित किया गया, जिसमें थाना स्तर पर गठित टीम के द्वारा घटना स्थलों में सीसीटीवी के कैमरों को चेक किया गया तथा चोरी करने वाले गैंग के संबंध में जानकारी जुटाई गई व मुखबीर भी लगाए गए, जिसमें शिवालिक नगर में हुई चोरी के संबंध में मुखबिर ने सूचना दी गई कि एक व्यक्ति चोरी का सामान बेचने जा रहा है जो गैस प्लांट क्षेत्र में खड़ा है जिस पर पुलिस टीम ने सुबह श्रीराम गेस्ट हाउस ओ० क्षेत्र में एक व्यक्ति जिसका नाम शैफूल पुत्र मौ.कमर उम्र 22 वर्ष निवासी लुकमानपुर थाना किरतपुर जिला बिजनौर को चोरी के माल के साथ मौके पर गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में बताया कि मैंने अपने दो अन्य साथी समोहिल और अरबाज के साथ मिल शिवालिक नगर में काले रंग की मोटरसाइकिल पर आए और सुबह के समय दो मकानों में चोरी की, जिसमें हम लोग मोबाइल, लैपटॉप व कैमरा चुरा ले गए, इसमें से कुछ सामान मेरे पास था जिससे में आज बेचने जा रहा था बाकी का सामान मेरे दोनों साथियों के पास है वह अभी कहां है मुझे मालूम नहीं है पुलिस ने अभियुक्त से बरामद माल वादी कपिल त्रिपाठी निवासी शिवालिक नगर व जगदीप सिंह निवासी मकान नंबर 41 सी से संबंधित है, रानीपुर कोतवाली पर पंजीकृत दोनों मुकदमे के वादी द्वारा अपना माल की शिनाख्त की गई, पुलिस द्वारा अभियुक्त को वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी औ० क्षेत्र सत्येंद्र सिंह, उप निरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल नानक, कांस्टेबल गोपीचंद्र पूनिया मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours