हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना कलियर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया चोरी का अभियुक्त -दिनांक 06.08.19 को वादी अश्विनी कुमार पुत्र कैलाश चन्द नि0 ग्राम माजरी थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार द्वारा चैकी इमलीखेडा पर लिखित तहरीर दी गयी कि दि0 05/06-08-19 की रात्रि में अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादी की हद्दीपुर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का ताला तोडकर एक अदद इनवर्टर, एक अदद बैट्रा व एल0ई0डी0 05 अदद व नकदी 15000/-रुपये चोरी कर लिये गये थे। वादी अश्विनी कुमार उपरोक्त की लिखित तहरीर के आधार पर चैकी इमलीखेडा पर मु0अ0सं0 177/19 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुड़की के निकट पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया गया। 
मुल्जिम की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किये गये व सर्विलांस के माध्यम से अज्ञात चोरों का पता लगाने का प्रयास किया गया। दि0 04.10.19 को उ0नि0 नीरज मेहरा मय हमराहीयान के बेडपुर चैक पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे। तो मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध को हद्दीपुर ठेके से कुछ आगे मोटर साईकिल सहित पकडा गया। जिसने अपना नाम अमजद पुत्र मंजूर हसन नि0 भांकरोड थाना बेहट जनपद सहारनपुर बताया। संदिग्ध अमजद उपरोक्तसे बरामद मो0सा0 टीवीएस स्पोर्ट न0 न्च् 11 ठक्.2179 की तलाशी लेने पर थैले के अन्दर एक हथौडा एक लोहे की रॉड आदि बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उक्त औजारों की मदद से अपने साथी दिलशाद पुत्र नाजिम नि0 कुरडीखेडा थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर के साथ मिलकर बन्द घरों व दुकानों के तालों को तोडकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। आज फिर हम घटना को अंजाम देने के लिये आये थे। मैं यहां पर दिलशाद के आने का इन्तजार कर रहा था कि आपने पकड लिया। पूछताछ में अमजद उपरोक्त द्वारा अपने साथी दिलशाद उपरोक्त के साथ मिलकर दि0 05/06-08-19 की रात्रि में हद्दीपुर बाजार में एक दुकान का ताला तोडकर इनवर्टर, बैट्रा,05 अदद एल0ई0डी0 टी0वी0 व कुछ नकदी चोरी करने की बात स्वीकार की गयी। तथा अभि0 अमजद उपरोक्त की निशादेही पर घटना में चोरी गयी एक अदद एल0ई0डी0 अभि0 के जीजा जाहिद पुत्र रशीद नि0 अलीपुर सुमालकी थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर के घर से बरामद की गयी जो अभि0 ने वहां छुपाकर रखी थी। व घटना में चोरी गया एक अदद इनवर्टर व बैट्रा अपनी बुआ के लडके दिलरोज पुत्र कयूम नि0 दयालपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर के घर से बरामद कराये गये। अभि0 दिलशाद उर्फ सोनू का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है। अभि0 अमजद द्वारा बताया गया कि अभि0 दिलशाद पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। जिस पर पूर्व में जनपद सहारनपुर में कई मुकदमें पंजीकृत हैं। अभि0 द्वारा बताया गया कि चोरी किये गये माल को अपने साथियों फरमान व दिलरोज के माध्यम से बेचते थे। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभि0 की शीघ्र गिरफ्तारी पर जनता के व्यक्तियों व उच्चाधिकारी गण द्वारा भूरी- भूरी प्रशंसा की गयी, पुलिस टीम में कलियर थानाध्यक्ष संतोष सिंह कुँवर, उ0नि0 एन0के0 बचकोटी, उ0नि0 अजय शाह, उ0नि0 गिरीश चन्द्र, उ0नि0 नीरज मेहरा, अहसान अली, का0 764 दिनेश चैहान, का0 292 मनोज यादव, का0 01 अरविन्द तोमर, का0 354 विनोद कुमार, का0 358 भूपेन्द्र, का0 अशोक (सीआईयू रुडकी) का0 महिपाल(सीआईयू रुडकी) म0का0 1221 मनीषा मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours