हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। श्री गंगा स्वास्थ्य एवं शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्राम बेलडा में खोले गए चैरिटेबल डिस्पेंसरी का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य बहुत सराहनीय है तथा धर्मार्थ के कार्य करने वाले चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े लोगों के द्वारा समाज के जरूरतमंद लोगों की नि:शुल्क सेवा की जा रही है, जिससे पात्र लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।गौरव गोयल ने डिस्पेंसरी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा गौरव गोयल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। ट्रस्ट के सचिव बीएस वर्मा ने बताया कि उनकी डिस्पेंसरी में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बहुत कम शुल्क पर औषधियां मिलेंगीं। इस अवसर पर बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया, डॉक्टर रणवीर नागर जिलामंत्री, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष वसीम तथा डॉ.सोनू कुमार व डॉ.शीतल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours