हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में समस्त थानों एवं कोतवालियों में नियुक्त पुलिस बल की कार्यशैली, सक्रियता एवं किसी गंभीर घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई एवं रिस्पांस टाइम का आकस्मिक परीक्षण करने हेतु जनपद में एक मॉक ड्रिल करवाई गई। जिसके अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार नगर क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा समय 11:05 बजे कंट्रोल रूम हरिद्वार को मोबाइल द्वारा सूचना दी गयी की, ललतारो पुल से एक सफेद रंग की i20 या स्विफ्ट डिजायर कार लूट करके हाईवे की तरफ भागी है कार में तीन से चार पुरुष एवं एक महिला है गाड़ी का नंबर uk07 बताया गया, सूचना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार द्वारा नगर क्षेत्र के सभी थानों, चौकियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं यातायात निरीक्षकों तथा यातायात ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों एवं चेतक मोबाइलों को अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण पॉइंट पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग के लिए बताया गया, पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार द्वारा सभी चेकिंग अधिकारियों कर्मचारियों के चेकिंग प्वाइंट की लोकेशन के लिए बताया गया, सूचना पर कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान समय करीब 12:42 बजे थानाध्यक्ष कनखल द्वारा थाना क्षेत्रअंतर्गत उक्त i20 कार को रोक लिया गया। इसके पश्चात चेकिंग समाप्त कर दी गई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours