हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। राजकीय प्राथमिक विद्यालय आसफनगर में सभी स्कूली बच्चों को पाठन सामग्री वितरित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने तथा पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वह लगातार सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में बच्चों को काफीयां एवं पेंसिल बॉक्स आदि वितरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को पुस्तकें तथा अच्छी ड्रेस आदि भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि बच्चे अधिक मन लगाकर पढ़ाई कर सकें। उन्होंने कहा कि वह ऐसे बच्चों की सहायता के लिए हर समय तत्पर रहते हैं जो आर्थिक अभाव से विद्यालय जाने में असमर्थ है। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना बड़ा सराहनीय कार्य है, तथा गौरव गोयल द्वारा समय-समय पर स्कूलों में जाकर बच्चों को जो सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, उससे बच्चों के अंदर शिक्षा प्राप्त करने की चेष्टा बढ़ती है तथा बच्चों का मनोबल भी बढ़ता है। इस अवसर पर सहायक अध्यापक श्वेता शर्मा, सतीश कुमार, कमलेश, उमा, अनूप शर्मा, देशबंधु गुप्ता, गौरव मेहंदीरत्ता, अनुराग कौशिक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours