हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। सतीश पुत्र प्रेम निवासी मुटकाबाद ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि गांव का गोविंद पुत्र पलटू राम पहले से ही रंजिश रखता है और मेरे लड़के प्रवीण को जान से मारने की धमकी दे रहा था दिनांक 1 अक्टूबर समय लगभग 4:00 बजे शाम की घटना है जब मेरा लड़का परवीन अपने दोस्त विकास के साथ अपने घर बैठे बातें कर रहे थे आरोप है तभी गोविंदा पुत्र पलटू राम अपने हाथ में तबल लेकर पलटू राम पुत्र जयराम व मोनू पुत्र बबलू निवासी मुस्काबाद एक राय होकर अपने हाथों में तबल लाठी व सरिया लेकर प्रवीण को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से परवीन के ऊपर हमला कर दिया, गोविंदा ने तबल से परवीन के ऊपर वार किया जिससे परवीन का कान कट गया व सिर में मोनू व पलटू राम ने लाठी व सरिए से वार किया, जिससे परवीन के सर में टांके और गंभीर चोटे आई इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले का बीच-बचाव करा दिया जाते-जाते गोविंदा पलटू राम व  मोनू आइंदा मौका मिलने पर प्रवीण को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए आरोप है गोविंदा पलटूराम व मोनू ने घर में घुसकर मारपीट की है वहीं कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की गहनता से जांच की जा रही है जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हें के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours