हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हिरना खेड़ी गांव की एक नाबालिक लड़की को अपहरण कर उसको जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया गया था, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने लक्सर कोतवाली में दर्ज कराई थी लक्सर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी और कुछ दिन बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया, तभी से मुख्य आरोपी एक महिला फरार चल रही थी पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही थी आज लक्सर पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है मुख्य आरोपी हस्तिनापुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया की कुछ महीने पहले हिरनाखेडी गांव के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग लड़की का किसी ने अपहरण कर लिया है संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और आज मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours