हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम ऑपरेशन मुक्ति के चलते सीओ सिटी हरिद्वार अभय प्रताप सिंह के सानिध्य में आज दशहरा उत्त्सव रामलीला समिति सेक्टर-4 भेल हरिद्वार में मृणाली ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से लोगों को भिक्षावृत्ति के प्रति जागरूक किया, जिसमें  हरिद्वार पुलिस से निरक्षक मनोज मेनवाल, एस०आई नंद किशोर गोवालिया व पुलिस टीम मौजूद रहे, 
मृणाली ग्रुप हरिद्वार से ग्रुप अध्यक्षा अमीषा पोखरिया, अध्यक्ष आशीष गौड़, शादाब सलमानी, साक्षी शर्मा, अश्वनी पालीवाल,  नितिन पोखरिया आदि उपस्थित रहे, नाटिका में सभी कलाकार एस०एम०जे०एन० डिग्री कॉलेज हरिद्वार से रहे, आपको बताते चलें कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुक्ति मुहिम भिक्षावृत्ति में लिफ्ट बच्चों के लिए एक वरदान है,
ऑपरेशन मुक्ति मुहिम अंधकार में खोए बच्चों केे जीवन में उजाले की किरण भी हैै जिसमें भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को अपना जीवन सुधारने का नया मौका मिल रहा है पुलिस की यह मुहिम बहुत सहानीय है जो लगातार अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर होकर  भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को तलाश कर  उनका भविष्य सुधारने में लगी हुई है यही बच्चे देश का भविष्य है जो आगे चलकर  विज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, सैनिक, नेता आदि बंद कर देश का नाम रोशन और देश वासियों की सेवा करेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours