हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। देवभूमि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (संचालित द्वारा आचार्य मुक्ति नारायण झा एजुकेशनल ट्रस्ट) के छात्रों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मागांधी की 150 वी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।सर्वप्रथम देवभूमि इंटरनेशनल स्कूल के संचालक तथा प्रमुख ट्रस्टी जितेंद्र पाठक प्रीति पाठक, संस्था के अन्य गणमान्य सदस्यों तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं अन्य स्टाफ द्वारा दोनों महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया, छात्रों से उनके आदर्शो को जीवन में अपनाने का संदेश दिया, इस अवसर पर उत्ताखंड पुलिस की ओर से थाना प्रभारी सिडकुल का अपार सहयोग रहा। जिनके संरक्षण में विद्यालय द्वारा एक स्वच्छता रैली देवभूमि स्कूल से राजा बिस्किट चौक तक निकाली गई।इस रैली में स्वच्छता के नारे लगाए गए तथा प्रत्येक चौराहों पर सुंदर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति की गई। स्थानीय लोगों ने इस रैली की प्रशंसा की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours