महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय प्रभारी सिमरन अरोड़ा रही कार्यक्रम संयोजक

हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में सामाजिक संस्था स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट (रजि०) के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया, स्वच्छता अभियान के साथ साथ टीम ने नो फ़ॉर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के भी नारे लगाए और आस पास के लोगों को प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े से बने थैले आदि के उयोग करने के लिए भी जागरूक किया। संस्था के सचिव गौतम खट्टर ने बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी और महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर पर आधारित यह अभियान युवाओं में उनके प्रति सम्मान बनाये रखने ओर साथ ही उनके चित्र के साथ उनके चरित्र का भी स्मरण करने के लिए प्रेरित कर्म के उद्देश्य से किया गया है। 
उन्होंने बताया कि संस्था अपने उद्देश्यों ओर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए लगातार जनजागरूकता अभियान समय समय पर चला रही है, स्वास्थ्य शिक्षा और स्वच्छता पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए कार्यक्रम करवाये जा रहें है। जल्द ही युवाओं को एक कार्यक्रम के माध्यम से जल्द ही एक मंच देने और उनके भीतर छिपी कला को निखारने के लिए ऋषिकुल में एक मंच का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम में आस पास के लोगो सहित युवा टीम के विजय शर्मा, रिया कंडवाल, पुलकित शर्मा, अनिल कुमार, अंतरा अरोड़ा, खुशबू सोलंकी, शांतनु, माधव, देव चौधरी, अनंत चौधरी, भविष्य कुमार, कनक, तुषार, हर्षित, स्नेहा आदि शामिल रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours