हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भगतनपुर आबिदपुर इक्कड़ कला के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 150 वा महात्मा गांधी जयंती महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें पॉलिथीन प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया, वही प्रधानाचार्य एन के शर्मा व स्कूल स्टाफ ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये, प्रधानाचार्य ने सभी छात्र छात्राओं को स्वस्थ रहने व स्वच्छता को कायम रखने पर विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने बताया कि आज महात्मा गांधी के 150 वें जन्मदिवस पर स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राओं की ओर से प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त अभियान भी चलाया गया, तो वही बच्चों के अभिभावकों को भी पॉलिथीन प्लास्टिक मुक्त अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा और साफ सफाई नेकी प्रतिज्ञा ली गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours