हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के लक्सर गांव में दो दिन पहले इलेक्ट्रॉनिक डीजे की दुकान में हजारों रुपए के एमलीफ़ायर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये गए थे। जिसकी रिपोर्ट पीडित ने दो दिन पहले लक्सर कोतवाली में दर्ज कराई थी उसी के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी थी कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि आज दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके पास से लक्सर गांव में चोरी हुए एमलीफायर भी बरामद कर लिए गए हैं दोनों चोर लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भुरना गांव के रहने वाले हैं उन्होने बताया आज दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours